33.1 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

22 साल बाद खुली बी-पैक्स पकरिया, खाद वितरण शुरू होने से किसानों में खुशी

Must read

 

फर्रुखाबाद। करीब 22 वर्षों से बंद पड़ी बी-पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति) पकरिया को जीएसटी पंजीकरण एवं उर्वरक लाइसेंस प्राप्त कराकर पुनः संचालित किया गया। समिति का विधिवत शुभारंभ जिला सहकारी बैंक फर्रुखाबाद-कन्नौज के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही किसानों को उर्वरक वितरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर कुलदीप गंगवार ने कहा कि वर्षों से बंद पड़ी समिति के पुनः संचालन से किसानों को अब खाद, बीज एवं सहकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे किसानों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी और समय पर कृषि कार्य करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग किसानों को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष शैलेंद्र पाल, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता फर्रुखाबाद अजय पालीवाल, एडीसी सदर अरुण सिंह, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर रामेंद्र कटियार सहित जनप्रतिनिधि, सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद किसानों को उर्वरक का वितरण शुरू किया गया। ग्रामीणों ने लंबे समय बाद समिति के पुनः संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत बताया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article