36.7 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन समेत फरार

Must read

 

लखनऊ। राजधानी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बाकेनगर स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
घटना के बाद फरार वाहन चालक की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। संभावित मार्गों पर भी जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article