– वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती
लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसे लगातार डरा-धमकाकर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
युवती का आरोप है कि ट्रूवल राणा नाम की एक महिला उस पर लगातार मानसिक दबाव बना रही है और उसे धमकियां दी जा रही हैं। युवती ने कहा कि वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है और पूरे मामले में पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
वीडियो में युवती ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई है।
फिलहाल यह मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


