28 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

1.29 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का खुलासा

Must read

– दो बाल अपचारियों समेत 16 आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में परचून व्यापारी के घर हुई ₹1.29 करोड़ की चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो बाल अपचारियों सहित 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई ₹1,28,99,310 की नकदी बरामद कर ली है।
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की साजिश व्यापारी के सात साल पुराने नौकरों ने रची थी। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले परिवार के खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं। परिवार के बेहोश होने के बाद आरोपी अलमारी में रखे नोटों से भरे आठ बैग लेकर फरार हो गए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के पैसों से नेपाल घूमने, महंगी बाइक खरीदने और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने का सपना पूरा करना चाहते थे। इसी लालच में उन्होंने इस बड़ी वारदात की योजना बनाई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया और चोरी की लगभग पूरी रकम ₹1 करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये बरामद कर ली। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
इस सफल कार्रवाई को हरदोई पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने करोड़ों रुपये की चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article