नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा अपना आंदोलन वापस लेने की घोषणा के साथ ही राजधानी का जंतर-मंतर पूरी तरह खाली हो गया। आंदोलन समाप्त होने के बाद रात से ही पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया।
जंतर-मंतर पर लगे टेंट, बैनर और अन्य अस्थायी व्यवस्थाओं को हटाया गया, जबकि सफाईकर्मियों ने रातभर परिसर की सफाई कर उसे सामान्य स्थिति में लाने का कार्य किया। आंदोलन खत्म होने के बाद यातायात और आमजन की आवाजाही भी धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।
प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र की निगरानी जारी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जंतर-मंतर को पूरी तरह व्यवस्थित कर आम लोगों के लिए सामान्य रूप से उपलब्ध कराया जा सके।


