32.7 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक बताकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Must read

– हुसैनगंज पुलिस की कार्रवाई

लखनऊ। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा का कथित पेपर लीक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभ्यर्थियों को गुमराह करने और ठगी करने वाले आरोपी को हुसैनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी हरियाणा निवासी विनित है, जो सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और भ्रामक संदेश प्रसारित कर अभ्यर्थियों में पेपर लीक होने का भ्रम फैलाता था। इसके बाद वह नौकरी और परीक्षा में मदद का झांसा देकर लोगों से रुपये ऐंठने का काम करता था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने कई लोगों को अपने झांसे में लेकर आर्थिक ठगी की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
हुसैनगंज पुलिस का कहना है कि मामले में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह भी शामिल है या नहीं।
पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article