29.3 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

अलेपुर पीत धौलेश्वर में नाला व सड़क निर्माण का रास्ता साफ, एनओसी मिलते ही शुरू होगा कार्य

Must read

झाल वाली पुलिया से मुख्य सड़क तक बनेगा सीसी नाला और सड़क, निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लोगों को दी जानकारी
शमशाबाद। नगर पंचायत शमशाबाद के मोहल्ला अलेपुर पीत धौलेश्वर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। झाल वाली पुलिया से मुख्य सड़क तक प्रस्तावित सीसी नाला एवं सड़क निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारूकी ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान नदीम अहमद फारूकी ने बताया कि जिस भूमि पर सीसी नाले का निर्माण प्रस्तावित है, वह सिंचाई विभाग के अधीन आती है। इसी कारण निर्माण कार्य फिलहाल लंबित है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा 13 अप्रैल 2026 को ही सिंचाई विभाग को एनओसी जारी करने के लिए पत्र भेजा जा चुका है। विभाग से अनुमति मिलते ही बिना किसी देरी के नाला एवं सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में जलभराव और आवागमन की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अलेपुर पीत धौलेश्वर में नाला और सड़क बनने से बरसात के दौरान जलनिकासी की समस्या दूर होगी तथा लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारूकी के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि एनओसी मिलते ही लंबे समय से लंबित यह विकास कार्य शीघ्र पूरा होगा।
नगर पंचायत कर्मी रजत कुमार ने बताया कि नगर पंचायत इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और वर्षों पुरानी जलनिकासी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article