27.9 C
Lucknow
Wednesday, July 22, 2026

सीजेपी संसद मार्च के चलते दिल्ली मेट्रो संचालन प्रभावित, कई प्रमुख स्टेशन अस्थायी रूप से बंद

Must read

 

 

नई दिल्ली। संसद की ओर प्रस्तावित (चलो संसद) मार्च और मानसून सत्र के पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के कारण सोमवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। सुरक्षा कारणों से कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।

 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार पटेल चौक, राजीव चौक, जनपथ, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखा गया है। कुछ स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है, जबकि सभी एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।

 

उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और वहां के एक्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। संसद भवन, जंतर-मंतर और केंद्रीय दिल्ली के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और वाहन जांच के चलते पूरे इलाके में यातायात प्रभावित है।

 

डीएमआरसी और दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने मेट्रो रूट और स्टेशन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें। जिन यात्रियों को केंद्रीय दिल्ली की ओर जाना है, उन्हें वैकल्पिक मार्ग और अन्य खुले मेट्रो स्टेशनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

संसद मार्च को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर बढ़ा दी गई है। जंतर-मंतर, संसद मार्ग और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल तैनात हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने पर चरणबद्ध तरीके से मेट्रो स्टेशनों को दोबारा खोला जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article