29.3 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

जवाहर भवन की कैंटीन में लगी आग, ऊपरी मंजिल से उठीं लपटें

Must read

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

 

लखनऊ। राजधानी स्थित जवाहर भवन की कैंटीन में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित कैंटीन क्षेत्र में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

जवाहर भवन प्रदेश सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों का प्रमुख कार्यालय है। आग लगने की सूचना मिलते ही भवन में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क किया गया तथा सुरक्षा के मद्देनज़र प्रभावित हिस्से को खाली कराया गया।

दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग कैंटीन परिसर तक सीमित बताई जा रही है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। किसी के हताहत होने की भी फिलहाल पुष्टि नहीं की गई है।

फायर विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच कर नुकसान का आकलन किया जाएगा। आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article