लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती-2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी चयन सूची में कुल 4543 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।
भर्ती बोर्ड के अनुसार, चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, निर्धारित चयन चरणों तथा शासन के लागू आरक्षण नियमों और मेरिट के आधार पर पूरी की गई। अंतिम चयन सूची पदवार एवं श्रेणीवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है।
गौरतलब है कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत अंतिम परिणाम जारी किया गया।
बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि अभ्यर्थी 22 जुलाई 2026 से अपने सामान्यीकृत (Normalized) अंक भी UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे
भर्ती बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों को आगामी नियुक्ति एवं अभिलेख सत्यापन से संबंधित सूचना समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त करते रहने की सलाह दी है।


