29 C
Lucknow
Sunday, August 30, 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का बड़ा ऐलान, 20 जुलाई को यूपी के सभी जिलों में होगा प्रदर्शन

Must read

 

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप ) ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने घोषणा की कि 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आप कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

संजय सिंह ने कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन और उनकी मांगों को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है और लोकतांत्रिक आवाजों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

इस दौरान आप सांसद ने केंद्र सरकार को पेपर लीक, नीट परीक्षा, अग्निवीर योजना और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार, शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को लेकर परेशान है, लेकिन सरकार इन समस्याओं का प्रभावी समाधान नहीं कर पा रही।
संजय सिंह ने प्रदेशभर के युवाओं, छात्रों और पार्टी कार्यकर्ताओं से 20 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना समय की जरूरत है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article