38.7 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

खेरली नहर में नहाते समय 8 वर्षीय बच्ची डूबी

Must read

– दूसरे दिन भी तलाश जारी
– पुलिस और एनडीआरएफ सर्च ऑपरेशन में जुटी

ग्रेटर नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र स्थित खेरली नहर में नहाने के दौरान 8 वर्षीय बच्ची के डूब जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार बच्ची की तलाश में जुटी है, लेकिन दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
जानकारी के अनुसार, बच्ची नहर में नहा रही थी, तभी अचानक गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव में लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया।
पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम भी सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। गोताखोरों की मदद से नहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक बच्ची का पता नहीं चल पाया है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं और बच्ची के सकुशल मिलने की उम्मीद में राहत अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि बच्ची की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। नहर के आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की जा रही है और जैसे ही कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article