35 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

चोरी के मोबाइल सहित चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। क्षेत्र में गस्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की और चोरी के मोबाइलों के साथ चार लोगों को दबोच लिया। जिनके विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र की कस्बा चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी ने बताया कि 12 जुलाई को वह हमराह सिपाहियों के साथ गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर मझपुरवा रोड ईदगाह के पास छापेमारी करते हुए 14 वर्षीय करन पुत्र अशोक जाटव निवासी अफसरी मोहल्ला गुरसहायगंज, 15 वर्षीय लकी पुत्र अफरोज निवासी वंडा मोहल्ला गुरसहायगंज, 14 वर्षीय तस्कीन पुत्र शकील निवासी वांडा मोहल्ला गुरसहायगंज व 22 वर्षीय सलमान पुत्र बली मोहम्मद निवासी ग्राम मझपुरवा को कोतवाली गुरसहायगंज को चोरी के चार मोबाइलो के साथ धर दबोचा। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article