37.8 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

36 घंटे से लापता महिला और पांच वर्षीय बेटी, पति ने पुलिस से लगाई गुहार, अनहोनी की आशंका

Must read

 

मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही महिला बेटी के साथ घर से निकली, तलाश में जुटी पुलिस

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

कस्बा अमृतपुर से एक महिला अपनी पांच वर्षीय मासूम बेटी के साथ पिछले 36 घंटे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई सुराग न मिलने से परिजनों में दहशत और चिंता का माहौल है। पति ने अमृतपुर थाने में लिखित तहरीर देकर पत्नी और बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार कस्बा अमृतपुर निवासी श्रीनिवास उर्फ बिच्छू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह रोजाना की तरह मेहनत-मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। दोपहर में भोजन करने घर लौटे तो पत्नी शकुंतला और पांच वर्षीय बेटी राधा घर पर नहीं मिलीं। पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि शकुंतला बेटी को साथ लेकर राजेपुर में एक महिला के पास टोना-टोटका निकलवाने गई है। यह जानकारी मिलने के बाद वह दोबारा काम पर चले गए।शाम को घर लौटने पर भी पत्नी और बेटी वापस नहीं आईं। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता और बढ़ती गई।श्रीनिवास ने बताया कि उनके परिवार में आठ सदस्य हैं और वह मेहनत-मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी शकुंतला मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं रहती हैं और अक्सर उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा रहता है। ऐसे में उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी है।
लगातार 36 घंटे तक कोई सुराग न मिलने पर श्रीनिवास अमृतपुर थाने पहुंचे और लिखित तहरीर देकर पत्नी और मासूम बेटी की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला और बच्ची की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा जल्द से जल्द दोनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article