39.1 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

सपा का इमरान मसूद पर हमला, फखरुल हसन चांद

Must read

– बोले- ‘बीजेपी के एजेंट हैं, कांग्रेस ऐसे जयचंदों से छुटकारा पाए’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी का “एजेंट” बताया है।
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान फखरुल हसन चांद ने आरोप लगाया कि इमरान मसूद को भाजपा से “दाना” मिल रहा है, इसलिए उनके बयान भाजपा के पक्ष में दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद की राजनीतिक गतिविधियां कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नहीं हैं।
सपा प्रवक्ता ने कांग्रेस को भी नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को ऐसे नेताओं से दूरी बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस को ऐसे जयचंदों से छुटकारा पाना चाहिए, जो विपक्ष की एकजुटता को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।”
फखरुल हसन चांद के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इमरान मसूद या कांग्रेस की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article