36.6 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

रेलवे ट्रैक किनारे सो रहे युवक की मालगाड़ी से कटी दो उंगलियां, जिला अस्पताल रेफर

Must read

 

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। नीम करौरी रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में रेलवे ट्रैक के किनारे सो रहे युवक का बायां हाथ मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दो उंगलियां कट गईं। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार घायल की पहचान अंकित (18) पुत्र स्वर्गीय छब्बन लाल निवासी ग्राम बंगला छतरधारी, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि अंकित हैदराबाद से दिल्ली जा रहा था। कानपुर में वह गलती से दूसरी ट्रेन में सवार हो गया। इसका पता चलने पर वह ट्रेन से उतर गया और नीम करौरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे आराम करने के लिए लेट गया।

रविवार सुबह मालगाड़ी गुजरने के दौरान उसकी नींद नहीं खुली और उसका बायां हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे हाथ की दो उंगलियां कट गईं। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल आपातकालीन सेवा 108 को दी, जिसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. गौरव यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article