27 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

शौचालय के पास जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस ने दबोचा।

Must read

 

कायमगंज/फर्रुखाबाद

नगर के मोहल्ला चिलाका में सार्वजनिक शौचालय के पास जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया और मौके से कैश बरामद किया। चारों आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कस्वा चौकी इंचार्ज अंकुर भाटी हमराह पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला चिलाका में सार्वजनिक शौचालय के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर अंकुर भाटी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार लोगों को पकड़ लिया।
पूछताछ में जुआ खेल रहे आरोपियों ने अपने नाम अरान, राहुल, विवेक और संदीप निवासीगण मोहल्ला चिलाका बताए। पुलिस ने 52 ताश के पत्ते और 2040 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article