लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ढाबे को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान चोर ढाबे में घुसे और गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पीड़ित के अनुसार, चोर देर रात ढाबे में दाखिल हुए और गल्ले में रखी नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गए। सुबह ढाबा खोलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने सरोजनीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


