35.4 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

अमेरिका ने ईरान पर फिर की एयरस्ट्राइक, होर्मुज हमले के बाद तनाव चरम पर

Must read

– ईरान ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में एक व्यावसायिक मालवाहक जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई ईरानी बलों द्वारा जहाज पर किए गए हमले के जवाब में की गई।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने बताया कि हमलों में ईरान के कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइटों सहित विभिन्न सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कई शहरों और सामरिक ठिकानों पर भी हमले हुए हैं।
उधर, ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। तेहरान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इन हमलों का “करारा जवाब” दिया जाएगा। ईरानी नेतृत्व का कहना है कि यदि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई जारी रही तो क्षेत्र में संघर्ष और व्यापक हो सकता है।
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इस क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार, समुद्री व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article