35.4 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद 40 वर्षीय शबनम आई ट्रेन की चपेट में, कट गए दोनों पैर

Must read

कमालगंज: थाना क्षेत्र कमालगंज के शेखपुर रेलवे गुमटी संख्या 138-सी पर शुक्रवार दोपहर 3:40 बजे गुजरी एक्सप्रेस ट्रेन ने एक महिला के जीवन को झकझोर कर रख दिया। पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद 40 वर्षीय शबनम ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनके दोनों पैर कट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 3:40 एक्सप्रेस के शेखपुर क्रॉसिंग पर पहुँचने से ठीक पहले पति-पत्नी के बीच तीखी कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर शबनम रेलवे ट्रैक पर लेट गईं। पति के सामने ही ट्रेन आ गई और शबनम गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके दोनों पैर कट गए।
25 मिनट तक तड़पती रहीं शबनम
हादसे के बाद करीब 25 मिनट तक शबनम ट्रैक पर ही तड़पती रहीं। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें कमालगंज सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
पति को भीड़ ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
घटना के तुरंत बाद आक्रोशित लोगों ने शबनम के पति को पकड़कर बंधक बना लिया। लोगों के बीच चर्चा है कि पति ने ही धक्का दिया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article