32.5 C
Lucknow
Saturday, July 11, 2026

देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, उज़्बेकिस्तान समेत 5 महिलाओं को कराया गया मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Must read

नागपुर: नागपुर पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाझरी थाना क्षेत्र में संचालित एक कथित सेक्स रैकेट (Sex racket) का भंडाफोड़ किया है। सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम (Social Security Department team) ने डिकॉय ऑपरेशन के जरिए कार्रवाई करते हुए उज़्बेकिस्तान (Uzbekistan) की दो महिलाओं सहित कुल पांच पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन माणिकराव महाजन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी Login Personal Meeting नामक ऐप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर महिलाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते थे। महिलाओं को कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर कथित तौर पर देह व्यापार में धकेला जाता था।

गुप्त सूचना मिलने के बाद सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बोगस ग्राहक (डिकॉय) भेजकर पूरे नेटवर्क की पुष्टि की। इसके बाद पंचों की मौजूदगी में गोकुलपेठ स्थित होटल पेटल इन के सामने छापा मारकर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान उज़्बेकिस्तान की दो महिलाओं के अलावा पंजाब, दिल्ली और कोलकाता की एक-एक महिला को मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 5.18 लाख रुपये का माल जब्त किया। इसमें लगभग 5 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट डिजायर कार, 10 हजार रुपये का मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में समीर उर्फ मनीष उर्फ गगन ठाकुर, राहुल और पूजा नामक महिला की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

अंबाझरी पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(2)(3) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article