लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया ।
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद हैं। इसके साथ ही संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।
लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा अब पूरी तरह मिशन-2027 की तैयारी में जुट गई है। ऐसे में लखनऊ में आयोजित यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के बाद पार्टी नेतृत्व की ओर से आगामी रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।


