36.9 C
Lucknow
Friday, July 10, 2026

असामान्य चेहरे वाले नवजात के जन्म से क्षेत्र में कौतूहल

Must read

 

उपचार के बाद घर लौटा

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपुरिया कड़क्का में एक महिला ने असामान्य चेहरे वाले नवजात को जन्म दिया है। नवजात के जन्म की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों में कौतूहल का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए पहुंचने लगे।

ग्राम बिचपुरिया कड़क्का निवासी राजीव वर्मा पुत्र सुरेश की पत्नी ने तीन दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के दो दिन बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

लोहिया अस्पताल में उपचार के बाद नवजात की हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। फिलहाल बच्चा परिजनों की देखरेख में है।

राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. परमीत राजपूत ने बताया कि नवजात के चेहरे में जन्मजात असामान्यता (जन्मजात विकृति) थी। बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखभाल के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था।

नवजात की असामान्य शारीरिक बनावट को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि ऐसी जन्मजात विकृतियां चिकित्सकीय कारणों से हो सकती हैं और इनके बारे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article