फर्रुखाबाद। कमालगंज विकासखंड को नए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मिल गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ सिंह ने गुरुवार को वीरेंद्र पटेल को कमालगंज खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार सौंपते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी ग्रहण कराई।
खंड शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद वीरेंद्र पटेल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की नियमित मॉनिटरिंग तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
उधर, कमालगंज में तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पाल के पदोन्नत होने पर बेसिक शिक्षा विभाग के कंट्रोल/खंड शिक्षा कार्यालय में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवागत बीईओ वीरेंद्र पटेल का स्वागत किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी।


