33.5 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

अपना दल (एस) कार्यालय में जनसुनवाई, मंत्री असीम अरुण ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Must read

 

कन्नौज, 9 जुलाई। सदर विधायक एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने गुरुवार को अपना दल (एस) कार्यालय में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया।

जनसुनवाई के दौरान बिजली, पेयजल, सड़क तथा राजस्व विभाग से संबंधित अनेक शिकायतें सामने आईं। मंत्री असीम अरुण ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्री ने अधिकारियों से जनशिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने तथा लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर न्याय और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

जनसुनवाई कार्यक्रम में अपना दल (एस) के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article