32 C
Lucknow
Wednesday, July 8, 2026

फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर, चढ़ावा चोरी के मामले पर दी प्रतिक्रिया

Must read

अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ (Shri Ram Bhumi) की शूटिंग शुरू करने से पहले बुधवार को राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में सामने आए राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यदि किसी के घर में चोरी हो जाए तो दोष घर का नहीं, बल्कि चोर का होता है।

अनुपम खेर ने कहा कि “चोर हर जगह हो सकते हैं, लेकिन इससे मंदिर की पवित्रता और गरिमा पर कोई असर नहीं पड़ता, जिस मंदिर को बनने में 500 साल लगे, उसकी प्रतिष्ठा कुछ लोगों की हरकतों से कम नहीं हो सकती।” उन्होंने कहा कि यदि किसी के घर में चोरी हो जाए तो दोष घर का नहीं, बल्कि चोर का होता है, उसी तरह मंदिर में चोरी की घटना के लिए मंदिर की गरिमा पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज को इस बात को समझना चाहिए।

बॉलीवुड अभिनेता ने श्रद्धालुओं की आस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों ने भगवान को चढ़ावा किसी सौदे या बदले की भावना से नहीं, बल्कि श्रद्धा और विश्वास के साथ अर्पित किया है। इसलिए ऐसी घटनाओं को आस्था से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की शुरुआत से पहले रामलला का आशीर्वाद लेना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और आध्यात्मिक अनुभव है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article