32.4 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

फर्रुखाबाद से संकिसा बसंतपुर के लिए नई बस सेवा शुरू

Must read

– पर्यटन और ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस सेवा के अंतर्गत बुधवार को फर्रुखाबाद बस स्टैंड से विश्व प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थल संकिसा बसंतपुर के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

नई बस सेवा फर्रुखाबाद से मोहम्मदाबाद और नीम करौरी होते हुए संकिसा बसंतपुर तक संचालित होगी। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा श्रद्धालुओं को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विश्व प्रसिद्ध नीम करौरी धाम और बौद्ध तीर्थ संकिसा आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। नई बस सेवा से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के लिए आवागमन में आसानी मिलेगी।

प्रशासन का मानना है कि इस नई बस सेवा से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। संकिसा बसंतपुर बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। बस सेवा शुरू होने से स्थानीय व्यापार, छोटे व्यवसायों और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article