34.5 C
Lucknow
Wednesday, July 8, 2026

एबीवीपी ने गुरुकुल स्कूल में आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Must read

 

फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), फर्रुखाबाद द्वारा बुधवार को गुरुकुल स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तहसील प्रमुख डॉ. चंद्र देव दीक्षित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियाँ व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक सोच का परिचय दिया। वक्ताओं ने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन निशांत मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय परिवार तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article