फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विनोद कुमार गुप्ता को फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह घोषणा संगठन के जिला पदाधिकारियों की सहमति से की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला मंत्री रविकांत गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा, जिला प्रभारी अजय सक्सेना, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अंकित कुमार गुप्ता, नगर महामंत्री विवेक कुमार गुप्ता तथा जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता को निर्देशित किया गया कि वह आगामी 15 दिनों के भीतर फतेहगढ़ नगर की पूरी कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची जिला महामंत्री को हर हाल में उपलब्ध कराएं, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जा सके।
नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर विनोद कुमार गुप्ता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा सभी व्यापारियों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर विकास अग्निहोत्री, अरविंद कुमार, आकाश कुमार, मुकेश गुप्ता, राहुल राठौर, वैभव शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा, अमित यादव, अवधेश मिश्रा, सतीश गुप्ता, तनिष्क गुप्ता एवं आयु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विनोद कुमार गुप्ता को बनाया फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष


