37.8 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

कढ़िउली गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के कढ़िउली गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसमें दोनों ओर से कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष की ओर से शिव रतन, राम प्रसाद, मधु, संतोष और देवकी घायल हुए हैं। मधु ने बताया कि संतोष और बबिता खेत में बकरी चरा रहे थे, तभी परिवार के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। संतोष ने फोन पर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घायलों में शामिल राम प्रसाद की छह दिन बाद बारात जानी है।

दूसरे पक्ष से अरुण, टिंकू, मालती और विनीता घायल हुए हैं। अरुण के अनुसार, पूरन की बकरी खेत में चली गई थी, इसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article