40.9 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

Must read

फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में नवादिया के पास रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना देने के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article