36.4 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

बाइक ट्रक से टकराई, बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु

Must read

 

कन्नौज। जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा ग्राम के बाला जी मंदिर के समीप बाइक सड़क के किनारे खडे ट्रक से टकरा गई। बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार तालग्राम के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सौरभ शाक्य पुत्र राम नाथ 25 वर्ष एवं उनके चचेरे भाई अवनीश शाक्य पुत्र महेश चन्द्र 23 वर्ष शुक्रवार देर रात साढे 11 बजे तेराजाकेट मे शादी समारोह मे वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी करने जा रहे थे।
ग्राम निकवा के बाला जी मंदिर के समीप उनकी बाइक सडक किनारे खडे ट्रक से टकरा गई।जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये।
थाना प्रभारी रंजना पांडे ने बताया कि दोनो घायल युवको को एम्बूलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया जहाँ डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
उन्होने बताया कि ट्रक को कब्जे मे ले लिया है। दोनों शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article