28 C
Lucknow
Wednesday, August 19, 2026

यूपी टीईटी में सॉल्वर गैंग पर बड़ा प्रहार, दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 14 फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

Must read

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के दौरान परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेशभर में दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे 14 सॉल्वर और फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मथुरा में तीन तथा फिरोजाबाद में दो फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर दस्तावेजों और पहचान पत्रों की जांच के दौरान पकड़ा गया। अन्य जिलों में भी जांच के दौरान सॉल्वर गैंग से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, पहचान पत्रों का मिलान और अन्य सुरक्षा उपायों के चलते फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान संभव हो सकी। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सॉल्वर गैंग का नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। परीक्षा में नकल और प्रतिरूपण पर रोक लगाने के लिए आगे भी कड़ी निगरानी जारी रखने की बात कही गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article