39.7 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

₹25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

Must read

 

सीतापुर। सीतापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार के इनामी बदमाश आशिक को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी आशिक, जनपद लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। वह एक महिला से कुंडल लूटने के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

मौके से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, एक अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों का भी पुलिस सत्यापन कर रही है।

यह कार्रवाई एसओजी टीम और सकरन थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों और उसके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article