लखनऊ। राजधानी की सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 612 फीट ऑप्टिकल फाइबर केबल, एक वायर कटर और चोरी में प्रयुक्त कार बरामद की है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने एमिटी कॉलेज के पास से ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी करने की घटना स्वीकार की है। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों किसी अन्य केबल चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।
सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस का कहना है कि राजधानी में सार्वजनिक संपत्तियों और संचार नेटवर्क से जुड़ी चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


