36.6 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

100 करोड़ की सरकारी जमीन घोटाले में शाहजहांपुर के सहायक नगर आयुक्त गिरफ्तार

Must read

– फर्जी पट्टा आवंटन का आरोप

संभल। करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन के कथित घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि संभल नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने सरकारी भूमि का फर्जी पट्टा आवंटित कर भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के तख्त गुसाई स्थित बेशकीमती सरकारी भूमि से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि तत्कालीन ईओ रहते हुए राजकुमार गुप्ता ने नियमों की अनदेखी कर कथित रूप से भूमाफिया सईदुल रहमान और अन्य लोगों के नाम फर्जी तरीके से पट्टे आवंटित किए।

इस प्रकरण में पहले ही सईदुल रहमान, उसके दो बेटों, पत्नी तथा 32 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, सईदुल रहमान का निधन हो चुका है, लेकिन मामले में अन्य आरोपियों के विरुद्ध जांच और कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और यदि जांच में अन्य अधिकारियों या व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा और फर्जी पट्टा आवंटन के मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई को प्रदेश सरकार की भूमाफियाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article