फर्रुखाबाद। सुप्रीमो अखिलेश यादव के 53 में जन्म दिवस के अवसर पर डॉ0 राम मनोहर लोहिया की कर्मभूमि कहे जाने वाले जनपद के विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाया गया।
इस मौके पर सपा नेताओं ने उत्सव के साथ केक काटकर खुशियां मनाईं, बड़े पैमाने पर पीडीए वृक्षारोपण एवं सदस्यता अभियान चलाया।
सपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी की विशेष निगरानी में नव दुल्हन की तरह सजाए गए पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कार्यालय के बाहर भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया एवं प्रशांत राठौर तथा विशाल राठौर ने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे जिले में भारी उत्साह है आज आम जनमानस हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मना रहा है आज राष्ट्रीय अध्यक्ष को उपहार देने के तौर पर हम सब यह संकल्प लेते हैं कि अगली वर्ष जब जन्मदिन कार्यक्रम इस कार्यालय में मनाया जाएगा तब समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार होगी ।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण अपनी पूरी टीम के साथ, प्रदेश सचिव/पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य, प्रदेश सचिव/पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, जिला सचिव महासचिव इलियास मंसूरी, डॉ0 जेपी वर्मा, वरिष्ठ नेता सरल दुबे, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एड., जिला उपाध्यक्ष मुन्ना यादव एड0, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एड., अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र शाक्य, कोषाध्यक्ष रामू गुप्ता, जिला सचिव विनीत परमार, उदय प्रताप सिंह भोला यादव, रामजी वाजपेई, शिवशंकर शर्मा, निजाम अंसारी, शैलेश अवस्थी, विजय अनुरागी, मुदस्सिर खां, विवेक यादव, जितेंद्र यादव, मौजूद रहे।
जिले भर में रही सपा सुप्रीमों के जन्मदिन की धूम, जिला कार्यालय पर भंडारा


