फर्रुखाबाद। बुधवार को भाजपा द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती संस्मरण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत कायमगंज स्थित सीपी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की।
प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी का स्मरण करते हुए कहा डॉक्टर मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन अखंड भारत के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार की मुस्लिम वोट की महत्वाकांक्षाओं एवं कश्मीर जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर आंदोलन किया। भारत को कश्मीर का अभिन्न अंग बनाने के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने अपना बलिदान दे दिया। वर्तमान की केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार उनके विचारों से प्रेरित होकर कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करते हुए उसको भारत से जोड़ दिया।
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू और लियाकत समझौते का विरोध किया था। वह कश्मीर में परमिट व्यवस्था को समाप्त करने के पक्षधर थे।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा भाजपा का संगठन राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित है उसका कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। देश की जनता ने विरोधी दलों की तुष्टिकरण नीतियों को नकार दिया। मोदी सरकार ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का कार्य किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने अध्यक्षीय भाषण दिया।संचालन जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया ।इस अवसर पर पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बी के गंगवार शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगीसहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपाइयों ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद


