33.4 C
Lucknow
Tuesday, June 30, 2026

देहरादून में 1 और 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, जिला प्रशासन सतर्क

Must read

– लोगों से सावधानी बरतने की अपील

देहरादून। देहरादून में 1 और 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के बाद प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं। आपदा प्रबंधन, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, सिंचाई और नगर निकायों सहित सभी विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने आम नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास न जाएं तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने कहा है कि लगातार बारिश की स्थिति में जलभराव, भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में सभी विभागों को राहत एवं बचाव उपकरणों और आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article