फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित ई रजिस्ट्रीकरण प्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं का आन्दोलन उग्र होता जा रहा है सरकार से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकाल की जमकर नारेबाजी की ।
मंगल बार को छठवें दिन भी अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों की हड़ताल जारी रही। तहसील सदर के अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर एकत्र हुए उसके बाद उन्होंने तहसील परिसर से लेकर तहसील तिराहे तक जुलूस निकाल कर जमकर नारे बाजी की ।
इस दौरान अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों काला कानून बापस लो, वकील विरोधी कानून बापस लो, तानाशाही नहीं चलेगी, हड़ताल अभी जारी है, जोर जुल्म की टक्कर ने संघर्ष हमारा नारा है आदि नारे लगाए। तहसील सदर में अधिवक्ता व, कातिबो तथा स्टांप बेन्डरों द्वारा मंगलवार को कामकाज से विरत रहकर पूर्णतः धरना प्रदर्शन हड़ताल जारी रही।
दस्तावेज लेखक संघ के महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने कहां हमारे दस्तावेज लेखक साथी किसी तरह की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान ने दे अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक एक है।
तहसील सदर बार एसोसिएशन के सचिव अतुल मिश्रा ने कहा कि अभी तक सरकार द्वारा ई रजिस्ट्रीकरण प्रणाली को बापस लेने पर विचार नहीं किया गया है अधिवक्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है मान समान की यह लड़ाई जारी रहेगी।
इस दौरान अतुल योगेश दीक्षित, विकास सक्सेना, संजीव भारद्वाज,अनूप शर्मा,संजय शाक्य,कुलदीप त्रिपाठी,अनूप कटियार , रुखमंगल सिंह चौहान, नासिर खान, नीरज कुमार, रविनेश चंद्र यादव,पंकज राजपूत, आकाश दीक्षित,राजीव चौहान, दिलीप कश्यप, ओम प्रकाश दुबे,फिरोज अली खान, अंशुमान सिंह,संजय शाक्य, संजय कटियार, राजेश वर्मा, सतेंद्र शाक्य, संजीव शाक्य,निखिल मिश्रा,घनश्याम सक्सेना, गोकुलेश सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
ई रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं का उग्र होता जा रहा आंदोलन, हड़ताल जारी


