33.8 C
Lucknow
Tuesday, June 30, 2026

जहानाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंसर का इलाज कराने जा रहे बाप-बेटे को स्कार्पियो ने कुचला, दोनों की मौत

Must read

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद (Jehanabad) में आज मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे (road accident) में बाप-बेटे की मौत हो गई। घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र स्थित वीर्रा मोड़ के पास की है। हादसे का शिकार हुए पिता अपने कैंसर पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को ही उजाड़ कर रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों में चीख-पुकार मच गया।

मृतकों की पहचान अकौना गांव निवासी राम विनोद पासवान और उनके बेटे मोनू कुमार (10) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राम विनोद पासवान अपने बेटे मोनू को साइकिल पर लेकर मखदुमपुर स्टेशन जा रहे थे, जहां से ट्रेन पकड़कर वह पटना जाने वाले थे। इस दौरान बीच रास्ते में ही तेज रफ्तार एक स्कार्पियो ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कार्पियो दोनों बाप-बेटे को कुचलते हुए आगे भाग निकला।

इस घटना में जहां राम विनोद पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कैंसर पीड़ित मोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे पीएमसीएच ले जाने की बजाय जहानाबाद के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वीर्रा मोड़ के पास एनएच को जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें समझा-बुझाकर 4 घंटे बाद मामले को शांत कराते हुए जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article