पटना में राबड़ी देवी की भी नए घर में हुई एंट्री
पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सोमवार को राजधानी पटना के पांच देशरत्न मार्ग स्थित नए सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए। ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नए आवास में सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया, जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। गृह प्रवेश समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
पांच देशरत्न मार्ग स्थित यह सरकारी बंगला पहले उपमुख्यमंत्री के लिए आरक्षित रहा है। पूर्व में इस आवास का आवंटन तेजस्वी यादव, सुशील कुमार मोदी, तारकिशोर प्रसाद, दोबारा तेजस्वी यादव और हाल ही में सम्राट चौधरी के नाम रहा था। अब यह बंगला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवंटित किया गया है।
इधर, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी सोमवार को अपने नए निजी आवास में विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश किया। दोनों प्रमुख राजनीतिक परिवारों के नए आवास में प्रवेश को लेकर दिनभर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का माहौल बना रहा।


