39.5 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

महाकाल मंदिर में अन्नपूर्णा देवी व मां कामाख्या के वार्षिक उत्सव में भक्तों की भीड़ उमड़ी

Must read

फर्रुखाबाद। महाकाल मन्दिर में माँ अन्नपूर्णा एवं माँ कामाख्या का वार्षिकोत्सव भव्यता से सम्पन्न हुआ
आस्था और श्रद्धा के प्रतीक महाकाल मन्दिर में माँ अन्नपूर्णा एवं माँ कामरूप कामाख्या का वार्षिकोत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में विशाल भंडारा एवं भोग* का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
तन्त्र-मन्त्र एवं वैदिक रीति से हुआ पूजन उत्सव के अंतर्गत महाकाल मन्दिर में स्थापित दोनों देवी गृहों का विधिवत पूजन किया गया। मन्दिर की प्रमुख महन्त साध्वी सुश्री अर्चना दीक्षित ने वस्त्र, पुष्प, नारियल, चावल, धूप, सुपारी, लौंग, इलायची, मिष्ठान एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-आरती सम्पन्न कराई।
धार्मिक मान्यता है कि माँ कामाख्या की आराधना से भय, रोग, शोक और संताप का नाश होता है तथा यश-वैभव की प्राप्ति होती है। तन्त्र-मन्त्र एवं साधना की इस देवी के भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति की कामना की।
वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए शीतल मीठा जल, मिष्ठान, खीर, पूड़ी-सब्जी सहित अनेक प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद वितरण किया गया। माँ के भक्तों को प्रसाद की भेंट भी दी गई।
मन्दिर समिति के अनुसार पिछले कई वर्षों से श्री महाकाल मन्दिर में असम की प्रसिद्ध कामाख्या माता की विशेष पूजा श्रद्धा भाव से की जाती है, जिसे देखने दूर-दूर से भक्त आते हैं।उपस्थित रहे गणमान्य लोग*
इस अवसर पर राजन तिवारी, आकाश राजेश चौबे, अवधेश वाजपेई, समाजसेवी हरसिंहा, दीपक वर्मा, सुमित, शिवांश, सरोज, विशाल, पंकज, नरेन्द्र, नरेन्दी, आरती, शमी, रेनू कुमावत, विमला, निमिला, कमलेश, विजयानन्द, आलोक दीक्षित, महेश, हर्ष मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्तों ने माँ अन्नपूर्णा एवं माँ कामाख्या की अलौकिक प्रतिमाओं के दर्शन कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article