– कैंसर पीड़ित पिता की चिंता हुई दूर
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहयोग कर उसकी विदाई की राह आसान कर दी।
विधानसभा भोजपुर के कमालगंज क्षेत्र स्थित ग्राम उगरापुर निवासी अरविंद राजपूत कैंसर से पीड़ित हैं। उनके दो बार कैंसर के ऑपरेशन हो चुके हैं। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और इलाज में जमीन बिक जाने के कारण परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा था। ऐसे में 28 जून को बेटी की शादी की तैयारियां अधूरी थीं।
पार्टी प्रवक्ता एवं सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि जैसे ही इस परिवार की स्थिति की जानकारी टीम अजीत यादव को मिली, उन्होंने तत्काल परिवार से संपर्क कर भरोसा दिलाया कि बेटी की शादी पूरे सम्मान और धूमधाम से कराई जाएगी। इसके बाद जिला महासचिव इलियास मंसूरी सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी लोडर में घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान लेकर परिवार के घर पहुंचे और विवाह के लिए सहयोग प्रदान किया।
सहयोग पाकर भावुक हुए पिता अरविंद राजपूत और उनकी बेटी ने समाजवादी नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब बेटी की विदाई बिना किसी चिंता के हो सकेगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि हर गरीब, पीड़ित और जरूरतमंद परिवार उनके अपने परिवार का हिस्सा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है।
जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी के बीच यह परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। ऐसे समय में समाजवादी पार्टी ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए बेटी की शादी में हरसंभव सहयोग किया है।
इस दौरान कैप्टन वीरेंद्र सिंह सोमवंशी, राजवीर सिंह, सूरज सिंह राठौड़, गफ्फार प्रधान, अच्छे खां सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


