रियाद: सऊदी अरब (Saudi Arabia) के प्रमुख औद्योगिक और तेल केंद्र रास तनुरा (Ras Tanura) से बड़ी खबर सामने आई है। सऊदी अरब के रास तनुरा में सऊदी अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश (helicopter crashes) होने से 14 लोगों की मौत हो गई है। खबर आ रही है कि, सऊदी अरब की बड़ी तेल कंपनी ‘अरामको’ का एक हेलीकॉप्टर होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में सऊदी अरब के पूर्वी तट पर स्थित ‘रास तनुरा’ में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। एजेंसी ने यह भी कहा कि दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
खबरों के अनुसार दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में सऊदी अरब के पूर्वी तट पर स्थित ‘रास तनुरा’ में रविवार सुबह करीब 6 बजे क्रैश हो गया है। इस भीषण हादसे में हेलिकॉप्टर पर सवार सभी 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी ने इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है।
सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, तनुरा क्षेत्र में हेलिकॉप्टर रविवार सुबह करीब 6 बजे क्रैश हो गया है। इस हादसे में शिकार हुए 14 लोग सऊदी अरब के ही नागरिक थे। फारस की खाड़ी के तट पर स्थित सऊदी अरामको का एक बेहद महत्वपूर्ण तेल और औद्योगिक हब माना जाता है। ऊर्जा मंत्रालय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और सहानुभूति प्रकट की हैं।
दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब ने भी कार्गो भेजने की होड़ में हिस्सा लिया है। यह कदम तब उठाया गया है जब मध्य पूर्व के उत्पादकों ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को रोकने के लिए एक अंतरिम समझौते से पहले तेल और गैस के उत्पादन और निर्यात में बढ़ोतरी की है।


