40.6 C
Lucknow
Sunday, June 28, 2026

महिला की सिर कटी मिली लाश, निर्मम हत्या से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Must read

सुपौल: सुपौल (Supaul) जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध स्पर संख्या 49, रतनपुरा गांव के समीप कल शनिवार को एक महिला (woman) का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, जिसने कुछ जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं, जो जांच में आगे काफी काम आ सकते हैं।

घटना को लेकर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जगह-जगह खून के धब्बे मिले हैं। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला को पहले यहां पर लाया गया है, फिर इसके बाद उसका सिर काटकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि, महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। शव के पास से सिर भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के इलाके में सिर की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। निर्मम हत्या की इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देकर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी है, जिससे अज्ञात मृतक महिला की पहचान की जा सके।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हत्या की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की सम्राट की पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर पाती है?

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article