फर्रुखाबाद। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती साधारण सभा की बैठक में आगामी वर्ष के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और संयोजकों की नियुक्ति की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रसना तिवारी एवं अध्यक्षअनिल प्रताप सिंह द्वारा भारत माता एवं नटराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
सचिव गौरव मिश्रा ‘बंटी’ने वार्षिक कार्यवृत्त प्रस्तुत करते हुए पिछले वर्ष सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की। कोषाध्यक्ष नरेंद्र नाथ मिश्र ने पूरे वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा सदन के समक्ष रखा।
मुख्य अतिथि ज्ञरसना तिवारी ने कहा कि आज की पीढ़ी संस्कारों से दूर होती जा रही है। हमारी सभी की जिम्मेदारी है कि हम बच्चों और युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ें, तभी हमारी परम्पराएं जीवित रहेंगी।
संरक्षक प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि हमें अपने संसाधनों के हिसाब से ही कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, ताकि वे गुणवत्ता के साथ सफल हो सकें।
प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय ने संस्कार भारती के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किए गए संगठनात्मक परिवर्तनों की जानकारी दी।
अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने आगामी वर्ष के प्रमुख कार्यक्रमों संयोजक घोषित किये।गुरु पूर्णिमा संयोजक विशाल श्रीवास्तव,हरियाली तीज संयोजक पारुल सैनी,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,संयोजक मीना रस्तोगी,दीपावली मेला ‘धरोहर संयोजक अमन अवस्थी सह-संयोजक सुबोध शुक्ला
एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा* : संयोजक ऋषि दत्त ‘गुड्डू’ पंडित,भरत मुनि स्मृति कार्यक्रम संयोजक कुलभूषण श्रीवास्तव को घोषित किया गया।
बैठक में सुरेंद्र पाण्डेय, नरेंद्र नाथ मिश्र, दीपक मिश्रा, आकांक्षा सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री, संजय गर्ग, नरेन्द्र मिश्रा, दीपक रंजन सक्सेना, आदेश अवस्थी, ऋषि दत्त शर्मा, रवीन्द्र भदौरिया, अनुराग पाण्डेय, शशिकांत पाण्डेय, अनुभव सारस्वत, भावना गुप्ता, शालू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


