40.4 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रिकॉर्ड की गई !

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में धरती की तरह से 215 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि घरों और ऑफिस में बैठे लोग बाहर की ओर दौड़ पड़े। हालांकि इसमें जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पूंछ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के बाद लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर सड़कों और खुली जगहों की ओर भागे। भूकंप विज्ञानी 6.2 तीव्रता के भूकंप को एक शक्तिशाली भूकंपीय घटना मानते हैं, जो गंभीर नुकसान पहुंचाने में सक्षम होती है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र धरती की की सतह से अधिक गहराई में होने के कारण इसके झटके भारत के उत्तरी हिस्से, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान समेत कई देशों में महसूस किए गए।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में दुनिया भर के कई देशो में बड़े भूकंप आए हैं। कुछ दिन पहले ही वेनेजुएला में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए थे। ये झटके इतने तेज थे कि इसने वेनेजुएला ने जान-माल का बड़ा नुकसान पहुंचाया है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप में वेनेजुएला में 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि मौत का ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article