40.4 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

वाराणसी में करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, परिवार ने शव रखकर दो घंटे किया हंगामा

Must read

वाराणसी: वाराणसी (Varanasi) जिले में शनिवार को भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी स्थित पावर हाउस पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन (Lineman) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भदैनी पावर हाउस में कार्य कर रहा लाइनमैन अचानक करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन मे मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

खबरों के मुताबिक, मृतक की पहचान भरत लाल राजभर (40 वर्ष) निवासी राजातालाब थाना क्षेत्र के भैरोनाथ हरपुर के रूप में हुई। शनिवार रात 2 बजे पांडेय घाट के समीप बिजली बनाते समय करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। साथियों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भरत को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद हमने अधिकारियों को फोन किया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

इस घटना की खबर परजनो को दी गई। सूचना पर पोस्टमार्टम हॉउस पहुंची मृतक की पत्नी चंदा देवी, बहन संगीता, पिता कल्लू सहित परिजनों में चीख- पुकार मची रही। परिजनों का आरोप है कि रात 11 बजे पावर हाउस पहुंचने के बाद भरत को बिजली बनाने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया गया। बहन संगीता का कहना है परिवार में इकलौते भरत ही थे, जो सबका भरण पोषण कर रहे थे, उनकी असामयिक निधन ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। भरत की पत्नी चंदा देवी का कहना है कि वह रात को 11:00 बजे घर से इमरजेंसी कहकर निकले थे, जैसे ही वह काम करने खंभे पर चढ़े, लाइट चालू कदी गई, जिसकी वजह से वह नीचे गिर पड़े।

विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण भरत जहां काम कर रहा था उधर की बिजली सप्लाई चालू कर दिया गया। भरत की मौत के जिम्मेदार कर्मचारी व अधिकारी हैं। परिजनों ने मांग की कि उसके आश्रित को नौकरी और पेंशन विभाग की तरफ से दिया जाए। भरत अपने परिवार का एक मात्र कमाने वाले सदस्य था। उसके दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया।

वाराणसी में पांडेय हवेली में करंट की चपेट में आने के कारण लाइनमैन भरत लाल राजभर की मौत के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर कमच्छा स्थित पॉवर हाउस पर पहुंचे। जहां शव रख कर परिजनों ने घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर भेलूपुर थाना प्रभारी सहित मौके पर भारी फोर्स तैनात की गई। परिजनों की मांग थी कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। घंटों चले प्रदर्शन के बाद अधीक्षण अभियंता ने जेई भदैनी नितेश कुमार को निलंबित किया। इसके साथ ही मृतक के परिजन के खाते में 10 लाख रुपये भेजा गया। करीब दो घंटे तक धरना प्रदर्शन चला। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजातालाब ले गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article