चंदौली में सदर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 58 लाख रुपये कीमत की 663 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही 5,898 लीटर शराब को लकड़ी के बुरादे में छिपाया गया था। पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।


